लखनऊ : भाजपा पर अखिलेश का निशाना, बोले -तिरंगा यात्रा के साथ बीजेपी करा सकती है दंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को शंका जाहिर करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है। समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के …

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को शंका जाहिर करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है।

समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है। कासगंज में पिछले समय तिरंगा यात्रा में दंगा हुआ था। कासगंज में भाजपा ने कासगंज में भाजपा ने ही हिन्दू-मुसलमान के नाम पर दंगा कराया था। भाजपा ने हमेशा पिछड़ो, दलितों और खासकर मुसलमान भाइयों को धोखा देने का काम किया है। भाजपा बांटने की राजनीति करती है। समाजवादी सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें –बरेली: जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

संबंधित समाचार