बरेली: आबकारी विभाग ने पकड़ी 487 लीटर अवैध शराब, सात पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आबकारी विभाग बीते दिनों से लगातार अलर्ट मोड पर है। लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने गिहार बस्ती फतेहगंजपूर्वी, पचौमी, चाहबाई, देवरनिया समेत अन्य इलाकों में दबिश दी। इस दौरान करीब 487 लीटर अवैध …

बरेली, अमृत विचार। आबकारी विभाग बीते दिनों से लगातार अलर्ट मोड पर है। लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने गिहार बस्ती फतेहगंजपूर्वी, पचौमी, चाहबाई, देवरनिया समेत अन्य इलाकों में दबिश दी। इस दौरान करीब 487 लीटर अवैध शराब पकड़ी, वहीं 1200 किलो लहन भी नष्ट कराया गया। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

संबंधित समाचार