लखनऊ : यूपी के हर जिले का सरकार परखेगी विकास, जानिए किन जिलों का दौरा करेंगे सीएम और डिप्टी सीएम
लखनऊ, अमृत विचार। योगी सरकार विकास के काम को जिलों में जाकर खुद परखेगी। इसको लेकर खुद सीएम योगी ,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक क्रमनुसार आवंटित किये गए जिलों का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलों में विकास कार्यो को परखने के लिए 25-25 …
लखनऊ, अमृत विचार। योगी सरकार विकास के काम को जिलों में जाकर खुद परखेगी। इसको लेकर खुद सीएम योगी ,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक क्रमनुसार आवंटित किये गए जिलों का दौरा करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलों में विकास कार्यो को परखने के लिए 25-25 जिले अपने दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक को आवंटित कर दिए हैं जबकि बाकी जिले अपने पास रखे हैं। मुख्यमंत्री व दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने जिलों का दौरा शुरू भी कर दिया है। सीएम ने हाल में वाराणसी व आजमगढ़ का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठकें की। सीएम को पश्चिमी यूपी के चार मंडल व पूर्वांचल के दो मंडल के तहत आने वाले 25 जिलों का भ्रमण करना है।
इसी तरह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पश्चिमी यूपी के दो , पूर्वांचल के तीन व मध्य यूपी का एक मंडल के तहत आने वाले जिले दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मध्य यूपी , पूर्वांचल व बुंदेलखंड के दो-दो मंडल दिए गए हैं। इनके तहत आने वाले जिलों में केशव प्रसाद जाकर विकास के काम देखेंगे। इन सब जिलों में हाल में कैबिनेट मंत्री मंडलीय दौरे तहत सरकार की योजनाओं को देख कर आए हैं।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : बाइक सवार बदमाशों ने दो भाईयों पर चलाई गोली…जानें क्या है पूरा मामला
