बरेली: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर बौखलाया प्रेमी, मामला थाने तक पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी ने उसके होने वाले पति को फोन कर दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में बता दिया। जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है। लड़की के पिता ने इसकी लिखित शिकायत सीबीगंज थाने में की है। पुलिस में शिकायत की …

बरेली, अमृत विचार। प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी ने उसके होने वाले पति को फोन कर दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में बता दिया। जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है। लड़की के पिता ने इसकी लिखित शिकायत सीबीगंज थाने में की है। पुलिस में शिकायत की सूचना पर प्रेमी फरार हो गया तो पुलिस ने उसके पिता को थाने में बैठा लिया है।

कुछ दिनों पहले जगतपुर के रहने वाले एक युवक की शादी उसी मोहल्ले की रहने वाली एक युवती से तय हुई। पुलिस ने बताया कि युवती का प्रेम प्रसंग सीबीगंज के मथुरापुर में रहने वाले युवक से चल रहा है। जब प्रेमी को इसकी भनक लगी तो वह बौखला गया और युवती के होने वाले पति काे फाेन करके सबकुछ बता दिया। दोनों के बीच हुए व्हाट्सएप चैट को भी भेज दिया। इससे होने वाले पति के घर में खलबली मच गई।

यह भी पढ़ें- बरेली: आबकारी विभाग ने पकड़ी 487 लीटर अवैध शराब, सात पर FIR

संबंधित समाचार