लखनऊ : रक्षाबंधन पर बहनों के लिए तोहफा, फ्री में कर सकेंगी इन बसों में यात्रा
लखनऊ, अमृत विचार। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को फ्री बस सेवा मिलने वाली है ताकि उन्हें भाई के घर तक पहुंचने में सुगमता हो। प्रदेशभर की महिलाओं को यह उपहार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क …
लखनऊ, अमृत विचार। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को फ्री बस सेवा मिलने वाली है ताकि उन्हें भाई के घर तक पहुंचने में सुगमता हो। प्रदेशभर की महिलाओं को यह उपहार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क आवागमन की सुविधा दिये जाने का निर्देश दिया है।
शुक्रवार को जारी निर्देश के मुताबिक आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। इस दौरान 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक महिलाओं को बस की यात्रा करने के एवज में कोई किराया नहीं देना होगा।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : ईंटों से कूच कर ऑटो ड्राइवर की थी निर्मम हत्या…जानें पूरा मामला
