अयोध्या: ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में पीछे से घुसी इनोवा, एक की दर्दनाक मौत
रुदौली/अयोध्या। पटरंगा थाना अंतर्गत ग्राम गनौली स्थित पेट्रोल पंप के पास एनएच-27 पर शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक इनोवा कार ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक में जा घुसी थी। पुलिस ने बच्चे को …
रुदौली/अयोध्या। पटरंगा थाना अंतर्गत ग्राम गनौली स्थित पेट्रोल पंप के पास एनएच-27 पर शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक इनोवा कार ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक में जा घुसी थी। पुलिस ने बच्चे को सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसा शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे के आसपास उस समय हुआ जब लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही एक इनोवा कार ओवरटेक के चक्कर में अपने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। मृतक इनोवा सवार की पहचान शिवचन्द यादव (38)पुत्र जगप्रसाद निवासी ग्राम जलालपुर कोतवाली रुदौली के रूप में हुई। 12 वर्षीय नावेद निवासी ग्राम तकिया का इलाज चल रहा है। थाना पटरंगा हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव के मुताबिक दोनों घायल को सीएचसी रुदौली भिजवाया गया था, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
इनोवा में सवार थे 4 से 5 लोग
इनोवा में लगभग चार से पांच लोग सवार थे। मृतक व बच्चे को छोड़कर बाकी सब लोग सुरक्षित हैं। भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश द्विवेदी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ड्राइवर ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
शिवचंद का एक बेटा व दो बेटियां हैं।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे का शिकार हुए बाइक सवार तीन युवक, एक की मौत, दो घायल
