लखनऊ : नगर निगम के कर्मचारियों को आये दिन रहता है वेतन का संकट, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी के नगर निगम कार्यालय पर आये दिन हंगामा होना आम बात हो गयी है, सबसे ज्यादा हंगामे वाले मामले सैलरी को लेकर सामने आते रहे हैं। बताया जा रहा है कि आये दिन यहां काम करने वाले ठेका कर्मचारी वेतन न मिलने की समस्या से दो चार होते हैं और …

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी के नगर निगम कार्यालय पर आये दिन हंगामा होना आम बात हो गयी है, सबसे ज्यादा हंगामे वाले मामले सैलरी को लेकर सामने आते रहे हैं। बताया जा रहा है कि आये दिन यहां काम करने वाले ठेका कर्मचारी वेतन न मिलने की समस्या से दो चार होते हैं और प्रदर्शन करते हैं। यह दिक्कत अधिकारियों के तबादले व लापरवाही के कारण होते हैं। आरोप तो यहां तक लग रहे हैं कि यहां के अधिकारी अपने हिसाब से काम कर रहे हैं।

राजधानी के भवानीगंज वार्ड के पार्षद संतोष राय के मुताबिक 2017 में जब से हमलोग पार्षद बने तब से लगातार हर महीने एक मामला देखते हैं कि कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा किसी भी संस्था को चलाने के लिए कम से कम दो तीन साल एक अधिकारी को रहना चाहिए, लेकिन बीते चार सालों में चार बार नगर आयुक्त बदल गये। ऐसे में विभागीय कार्य में तो दिक्कत आती ही है,साथ ही क्षेत्र में विकास कार्य भी बेपटरी हो रहा है।

इसके लिए सरकार तथा विभाग को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे कम से कम कर्मचारियों को वेतन मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय अधिकारी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। मौजूद समय में सिर्फ आदेश पारित करते हैं,लेकिन कार्रवाई न के बराबर हो रही है।

यह भी पढ़ें –अयोध्या में अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनियों की भरमार, विकास प्राधिकरण की शह पर चल रहा अवैध कारोबार

संबंधित समाचार