लखनऊ : उपराष्ट्रपति बनने पर जगदीप धनखड़ को योगी ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को देश का 14वां उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, भारत के उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को प्रचंड विजय की हार्दिक बधाई। किसान परिवार से उपराष्ट्र पति तक की आपकी …

लखनऊ, अमृत विचार । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को देश का 14वां उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, भारत के उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को प्रचंड विजय की हार्दिक बधाई। किसान परिवार से उपराष्ट्र पति तक की आपकी यात्रा लोकतंत्र के प्रति जन-जन के विश्वास को मजबूत करती है। शनिवार को एक ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा, आपके विराट अनुभवों का लाभ पूरे देश को मिलेगा एवं राज्य सभा की गरिमा और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : रोडवेज को जल्द मिलेंगी 148 नई बस

संबंधित समाचार