पीलीभीत: कच्ची शराब पीने से बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/दियोरिया कला, अमृत विचार। अधिक कच्ची शराब पीने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। अवैध शराब पीने से हुई मौत को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव …

पीलीभीत/दियोरिया कला, अमृत विचार। अधिक कच्ची शराब पीने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। अवैध शराब पीने से हुई मौत को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत निवासी राम आसरे (65) पुत्र बाबूराम शनिवार रात एक मित्र के घर शराब पी रहे थे। शराब ज्यादा पीने के कारण घर जाने की स्थिति नहीं रही। रविवार सुबह राम आसरे की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद मित्र फरार हो गया था।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र सोमवीर ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। राम आसरे की मौत के बाद से मृतक की पत्नी शकुन्तला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पांच बच्चे हैं। मृतक राम आसरे भूमि हीन दलित परिवार से ताल्लुक रखता था।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पोल से करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

 

संबंधित समाचार