महाराष्ट्र: शिंदे ने अकबर के खिलाफ दर्ज करवाई पुलिस में रिपोर्ट, तोता बना कारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक तोते के लगातार शोर मचाने से परेशान 72-वर्षीय एक बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुरेश शिंदे नाम के एक शख्स ने पांच अगस्त को अपने पड़ोसी अकबर अमजद खान के खिलाफ खड़की थाने में …

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक तोते के लगातार शोर मचाने से परेशान 72-वर्षीय एक बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरेश शिंदे नाम के एक शख्स ने पांच अगस्त को अपने पड़ोसी अकबर अमजद खान के खिलाफ खड़की थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिवाजी नगर निवासी शिंदे के अनुसार, अकबर का तोता लगातार शोर मचाता था और कथित तौर पर उन्हें परेशान कर रहा था।

खड़की थाने के एक अधिकारी ने कहा, हमने शिंदे की शिकायत पर तोते के मालिक के खिलाफ शांति भंग करने और आपराधिक धमकी देने के लिए मामला दर्ज कर लिया है। हम नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।

 

ये भी पढ़ें : आस्था या अंधविश्वास! : 45 साल से ‘भैंसासुर’ बन ‘भूसा’ खाता है ये शख्स, देखें Video

संबंधित समाचार