बहराइच : अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक कराएंगे भागवताचार्य महाराज
मटेरा/ बहराइच, अमृत विचार । शिव नगर में स्थित पांडव कालीन शिव मंदिर में अंतिम सोमवार को तुलसी जन्मभूमि न्यास के संस्थापक स्वामी भागवताचार्य महाराज श्रद्धालुओं को जलाभिषेक कराएंगे। रविवार शाम को अयोध्या से मंदिर पहुंचने पर उनका सभी ने स्वागत किया। सावन माह का अंतिम सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए …
मटेरा/ बहराइच, अमृत विचार । शिव नगर में स्थित पांडव कालीन शिव मंदिर में अंतिम सोमवार को तुलसी जन्मभूमि न्यास के संस्थापक स्वामी भागवताचार्य महाराज श्रद्धालुओं को जलाभिषेक कराएंगे। रविवार शाम को अयोध्या से मंदिर पहुंचने पर उनका सभी ने स्वागत किया।
सावन माह का अंतिम सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए नानपारा के शिव नगर में स्थित पांडव कालीन जंगली नाथ शिव मंदिर में पहुंचेंगे। इसके लिए रविवार को अयोध्या के छोटी छावनी महंत डॉक्टर स्वामी भागवताचार्य पहुंचे। उनका सभी ने स्वागत किया।
सनातन धर्म परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने बीच देखकर श्रद्धालु खुश दिखे। स्वामी भागवताचार्य ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया। साथ ही लोगों को सोमवार को जलाभिषेक के लिए आने की बात कही। सोमवार को भागवताचार्य पूजा अर्चना के साथ लोगों को जलाभिषेक कराएंगे। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष पीठाधीश्वर मंहत आचार्य अनिल शास्त्री, पंडित देवेश चंद्र मजनू, पुंडरीक पांडेय, सुखदेव सिंह, सुनील पांडेय, गोपाल सिंह, विवेक, सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –बरेली: रक्षाबंधन के लिए 12 अगस्त की सुबह है शुभ मुहूर्त, जानें समय
