संभल: दिल्ली से चोरी कारों के साथ दो पकड़े, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बनियाठेर पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा है। उनके पास से दो कारें बरामद हुई हैं। पुलिस ने चोरों का चालान कर जेल भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने कस्बा नरौली के झंडेवाला बाग के पास से दो लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से दो कार बरामद हुईं। पूछताछ …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बनियाठेर पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा है। उनके पास से दो कारें बरामद हुई हैं। पुलिस ने चोरों का चालान कर जेल भेज दिया।

शनिवार को पुलिस ने कस्बा नरौली के झंडेवाला बाग के पास से दो लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से दो कार बरामद हुईं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कार दिल्ली से चोरी की गई है। उनको यहां बेचने को लाया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इकरार पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला हीरापुर थाना गुन्नौर का आपराधिक इतिहास है।

उसके विरुद्ध थाना बहजोई, थाना चन्दौसी व थाना गुन्नौर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी जमशेद पुत्र मुबारिक ग्राम पाठकपुर थाना बहजोई निवासी है। दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबिल विकास कुमार, दीपक सैनी, टिंकू कुमार व प्रदीप कुमार रहे।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या : विकास प्राधिकरण की वायरल सूची से अयोध्या में सनसनी, जानिए किन रसूखदारों के शामिल हैं नाम

संबंधित समाचार