बिजनौर: दो माह की बछिया को उठा ले गया गुलदार, दो होमगार्ड समेत चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। एक दिन पहले शोरकोट क्षेत्र में छह माह की बच्ची को उठा ले जाने के बाद शनिवार रात हाईवे किनारे स्थित खेत में दुधारू गाय के पास बंधी दो माह की बछिया को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। खेत में गुलदार के पैरों के निशान देखकर पशु स्वामी को घटना का …

बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। एक दिन पहले शोरकोट क्षेत्र में छह माह की बच्ची को उठा ले जाने के बाद शनिवार रात हाईवे किनारे स्थित खेत में दुधारू गाय के पास बंधी दो माह की बछिया को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। खेत में गुलदार के पैरों के निशान देखकर पशु स्वामी को घटना का पता लगा। पशु स्वामी ने ग्रामीणों के साथ बछिया को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।

गांव रेहड़ निवासी विजय सिंह पुत्र चंदू बस स्टैंड के निकट काशीपुर हरिद्वार नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक खेत में कार्य करता है। फसल की रखवाली के लिए रात को खेत में बनी झोपड़ी में ही सोता है। और वहीं अपनी दुधारू गाय को भी रखता है। विजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी गाय और दो माह की बछिया को खेत पर छोड़कर सोने के लिए अपने घर आ गया। इस दौरान एक गुलदार बछिया को उठाकर ले गया। रविवार सुबह वह खेत पर पहुंचा तो गुलदार के पैरों के निशान दिखे। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि वन कर्मियों को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।

गुलदार के हमले से दो होमगार्ड समेत चार घायल
नहटौर (बिजनौर)। गुलदार ने हमला कर दो होमगार्ड सहित चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने चारों को सीएचसी में भर्ती कराया। शोर मचाने पर गुलदार खेत में घुस गया।
शनिवार देर रात्रि गांव मुर्शदपुर निवासी मदन कुमार पपसरा निवासी रामेश के साथ बाइक से मुर्शदपुर की तरफ जा रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक गांव जलालपुर तुर्क से निकली और जंगल में पहुंची तो रास्ते पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। तभी बाइक से नहटौर थाने में ड्यूटी करने जा रहे दो होमगार्ड जितेंद्र पुत्र करन सिंह व निपेंद्र पुत्र घासीराम निवासी जलालपुर तुर्क को भी गुलदार ने हमलाकर जख्मी कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो हई है। वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : कावंडियों पर की गई पुष्पवर्षा, जयकारों से गूंजा हाईवे

संबंधित समाचार