शाहजहांपुर में पांच साल के बच्चे में मिले मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। ब्लाक कांट क्षेत्र में पांच साल के बच्चे में मंकी पाक्स जैसे लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि डॉक्टरों ने अभी पुष्टि नहीं की है। कहा है कि ब्लड सैंपल जांच को भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल एहतिहातन बच्चे को राजकीय मेडिकल कालेज …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। ब्लाक कांट क्षेत्र में पांच साल के बच्चे में मंकी पाक्स जैसे लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि डॉक्टरों ने अभी पुष्टि नहीं की है। कहा है कि ब्लड सैंपल जांच को भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल एहतिहातन बच्चे को राजकीय मेडिकल कालेज के आइसोलेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।

गांव सरथौली का पांच साल के बच्चे को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था, फिर शरीर में दाने जैसे फफोले पड़ गए। बताते हैं कि बच्चे के सिर सहित शरीर में भी दर्द था। रविवार को परिवार वाले बच्चे को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज में लेकर आए। ट्रामा सेंटर पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. मेराज आलम और डॉ. पुष्पेंद्र ने बच्चे को देखा। बच्चे को बुखार और शरीर में दाने जैसे चकते थे। जैसे चिकन पाक्स होता है। दोनों डॉक्टरों ने ब्लड आदि की जांच के लिए लिखा गया।

उधर मंकीपॉक्स के संभावित मरीज को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डाक्टर ने मेडिकल कालेज के आइसोलेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया। परिवार वालों से कहा कि मरीज के पास सिर्फ एक ही व्यक्ति रहेगा और मास्क का प्रयोग करेगा। बच्चे को हाथ से स्पर्श नहीं करेगा। डाक्टरों के मुताबिक यहां की पैथालोजी विभाग में जांच हुई, लेकिन मंकी पाक्स की पुश्टि नहीं हुई। डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड आदि की जांच लखनऊ भेजी जाएगी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अभी मंकी पाक्स का मरीज नहीं कहा जा सकता है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होगी।

संबंधित समाचार