इटावा : जमीन धसने से 25 फिट गहरे गड्ढे में फंसी महिला, रैस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाला सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरथना /इटावा, अमृत विचार । भरथना कोतवाली कस्बा के नवसृजित मोहल्ला शिवपुरी अवध राइस मिल के सामने नवनिर्मित एक आवास के चबूतरे की जमीन रविवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे लगातार हो रही वारिश के चलते व आसपास भरा बारिश के पानी के कारण अचानक 25 फिट गहरी जमीन उस समय धसक गई जब …

भरथना /इटावा, अमृत विचार । भरथना कोतवाली कस्बा के नवसृजित मोहल्ला शिवपुरी अवध राइस मिल के सामने नवनिर्मित एक आवास के चबूतरे की जमीन रविवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे लगातार हो रही वारिश के चलते व आसपास भरा बारिश के पानी के कारण अचानक 25 फिट गहरी जमीन उस समय धसक गई जब उक्त स्थान पर ग्रहस्वामी शिक्षामित्र महिला खड़ी होकर कुछ कार्य कर रही थी।

जमीन धसकने के साथ ग्रहस्वामी शिक्षामित्र महिला करीब 25 फिट गहरे गड्ढे में चली गई। घटना के दौरान शिक्षामित्र महिला की छोटी बहिन मौजूद थी। जिसकी चीख पुकार सुन आस-पास के पडौसी घटना स्थल पर दौड़ पड़े और आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने करीब एक घण्टे तक लकड़ी की सीढ़ी,मजबूत रस्सी आदि के सहयोग से रैस्क्यू ऑपरेशन चला कर जमीन धसकने से 25 फिट गहरे गड्ढे में गिर कर फसी व जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही शिक्षामित्र महिला को गड्ढे से निकाल कर सुरक्षित बचा लिया।

हाँलांकि घर के चबूतरे की अचानक धसकी करीब 25 फिट जमीन के साथ गिरी शिक्षामित्र महिला बुरी तरह घायल हो गई जिसपर पडौसियों ने महिला का प्राइवेट इलाज कराया है।

भरथना नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत नवसृजित मोहल्ला शिवपुरी निबासी शिक्षामित्र महिला शक्तिदेवी 40 वर्ष पत्नी सत्य नारायन कस्बा के मोहल्ला पुराना भरथना स्थित संचालित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र शिक्षक हैं। जबकि उनके पति सत्य नारायन वाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते है। शिक्षामित्र शक्तिदेवी ने पिछले छह माह पूर्व शिवपुरी में अपना नवीन आवास का निर्माण कराया है जिसमे वे अपने एक बेटा प्रांजल 13 वर्ष व एक बेटी कु०आयुषी 8 वर्ष व अपनी छोटी बहिन सत्यश्री के साथ उक्त अपने नवीन आवास में रहतीं है।

घटना के कारण के बारे में बताया कि उनके उक्त आवास के आस-पास बरसात के पानी का भारी भराव बना हुआ है ऊपर से हो रही लगातार वारिस का पानी भी यहीं एकत्रित हो रहा है जिसके कारण उनके चबूतरे पर लगे समरसेबल पम्प के निकट अचानक जमीन धसक गई जिसमें वे धसकती हुई जमीन के साथ करीब 25 फिट गहरे गड्ढे में चली गईं थीं।

बहिन की चीख पुकार सुनकर पहुँचे पड़ौसी अरविन्द यादव फौजी,राकेश यादव,नन्दू यादव,लखन श्रीवास्तव,रामनरायन यादव व माया देवी सहित आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने सीढ़ी,मजबूत रस्सी के सहयोग से करीब एक घण्टे चले रैस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित निकाला गया है।

यह भी पढ़ें –बरेली: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने संसद में लिया नारायण कॉलेज का नाम, प्रबंधन गदगद

संबंधित समाचार