लखनऊ : ब्राह्मणों को एकजुट करेगा ‘ब्रह्म सागर’ परिवार….जानें पूरा मामला
लखनऊ। ब्रह्म सागर परिवार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक डालीबाग इलाके में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन एसके द्विवेदी और महामंत्री डीएस पांडेय समेत कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। इस मौके पर संगठन को विस्तार देने, सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने पर सभी सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। बैठक में कैप्टन द्विवेदी …
लखनऊ। ब्रह्म सागर परिवार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक डालीबाग इलाके में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन एसके द्विवेदी और महामंत्री डीएस पांडेय समेत कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। इस मौके पर संगठन को विस्तार देने, सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने पर सभी सदस्यों ने विचार व्यक्त किए।
बैठक में कैप्टन द्विवेदी ने कहा कि ‘ब्रह्म सागर’ सभी ब्राह्मण संगठनों का एक महासंघ है। ये दूसरी संस्थाओं को स्वायत्तता एवं अस्मिता बनाए रखते हुए एक मंच के तौर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि ‘ब्रह्म सागर’ संगठन ब्राह्मणों को एकजुट कर अन्याय का प्रतिकार करने के शंखनाद करने का आह्वान करता है।
संगठन की कार्यकारिणी में कैप्टन एसके द्विवेदी अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों की सहमति से सेवानिवृत्त उपनिदेशक (सूचना) दिनेश कुमार गर्ग को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राजेंद्र मणि त्रिपाठी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री नियुक्त किया है। जापलिंग रोड स्थित शालीमार ग्रैंड में रविवार को हुई बैठक में संगठन के उद्देशों पर भी सदस्यों ने विचार विनिमय किया।
इसमें तय हुआ कि ‘ब्रह्म सागर’ संस्था सनातनधर्मियों एवं ब्राह्मण समाज के लोगों को शिक्षित, संगठित, स्वावलंबी और संस्कारी बनाने का प्रयास करेगी। इसके अलावा समाज के लोगों में परस्पर सहयोग एवं सहकार की भावना को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। गोसेवा और गोसंरक्षण के प्रचार-प्रसार करने, ब्राह्मण समाज के गरीब लड़कों-लड़कियों के विवाह कराने में सहायता की जाएगी।
कार्यक्रम में वेटरन समिति अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री डीएस पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमिल द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री केएन चौबे समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-: अयोध्या: 66 वर्ष पुराना चौरेबाजार हाल्ट रेलवे स्टेशन बदहाली का शिकार, पेड़ के नीचे बैठकर यात्री करते हैं ट्रेन का इंतजार
