बरेली: आईटीबीपी कैंपस अस्पताल पहुंचे धर्मेंद्र कश्यप, बूस्टर डोज बूथ की हुई शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने आईटीबीपी के कैंपस अस्पताल पहुंचकर बूस्टर डोज बूथ का आरंभ किया। क्यारा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ सिंह ने टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में शासन की ओर से बूस्टर डोज पर अधिक ध्यान दिया जा रहा …

बरेली, अमृत विचार। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने आईटीबीपी के कैंपस अस्पताल पहुंचकर बूस्टर डोज बूथ का आरंभ किया। क्यारा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ सिंह ने टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में शासन की ओर से बूस्टर डोज पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

जिसको ध्यान में रखकर लोगों को जागरूक करते हुए बूस्टर डोज लगवाई जा रही है। बैठक के दौरान सेना के जवानों के परिवार को शत प्रतिशत डोज लेने की सराहना की। संजीव वर्मन ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाना आवश्यक है। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप के अनुसार सांसद ने कहा कि बूस्टर डोज़ अभियान का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों में प्रिकॉशन डोज़ की दर बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें- बरेली: महा वैक्सीनेशन अभियान में कई केंद्रों पर पसर रहा सन्नाटा

संबंधित समाचार