पीलीभीत: भाई ने की बहन की हत्या, जमीन पर पड़ा मिला शव
पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। उसका शव घर में ही पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मौत से घर में कोहराम मचा है। युवती की मां ने भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले …
पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। उसका शव घर में ही पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मौत से घर में कोहराम मचा है। युवती की मां ने भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
दियूरिया निवासी राम मुरारी लाल की 28 वर्षीय पुत्री शिखा गुप्ता रविवार रात अपने कमरे में सोयी थी। सुबह उसका शव कुंडे में लटका हुआ मिला। घरवाले शव को देख कर डर गए। शव को उतार कर जमीन पर रख दिया। युवती की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दियूरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवती की मां ने अपने पुत्र पर ही उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। बताते हैं की घरेलू क्लेश में उसकी हत्या की गई है। दियूरिया कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़े – पीलीभीत: नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
