शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली में आवारा पशुओं को लादकर पहुंचे ब्लॉक कार्यालय पहुंचे किसान, बैठे धरने पर
शाहजहांपुर, अमृत विचार। आवारा गोवंशीय पशुओं से फसल को तो नुकसान हो ही रहा है और यह पशु लोगों की जान का खतरा भी बने हुए हैं। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर गोवंशीय पशुओं से छुटकारा नहीं दिलाए। बंडा के किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया, फिर क्या, …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। आवारा गोवंशीय पशुओं से फसल को तो नुकसान हो ही रहा है और यह पशु लोगों की जान का खतरा भी बने हुए हैं। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर गोवंशीय पशुओं से छुटकारा नहीं दिलाए। बंडा के किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया, फिर क्या, किसानों ने एक-एक कर पशुओं को एक जगह इकट्ठा किया और कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में इन गोवंशीय पशुओं को भर कर खंड विकास कार्यालय पहुंच गए।

पशुओं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर वह वहीं धरने पर बैठ गए। दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे गोवंशीय पशुओं को देखकर अधिकारियों के पसीने छूट गए। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस फोर्स बुलवा लिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसानों को मनाने में जुटी हुई थी।
ये भी पढ़ें – शाहजहांपुर में पांच साल के बच्चे में मिले मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, मचा हड़कंप
