अयोध्या: कंपोजिट विद्यालय खजुरहट के बच्चों को शराब ठेके के बगल में बांटा जाता है राशन
बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय खजुरहट में अध्ययनरत नौनिहालों को खाद्यान्न शराब ठेके के बगल मिल रहा है। यहां कोटेदार अपनी दुकान से बच्चों को राशन वितरण करता है। लॉक डाउन के दिनों में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों में गेहूं चावल खाद्यान्न वितरण हेतु कोटेदारों को हस्तगत कराया गया था, जिसके वितरण …
बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय खजुरहट में अध्ययनरत नौनिहालों को खाद्यान्न शराब ठेके के बगल मिल रहा है। यहां कोटेदार अपनी दुकान से बच्चों को राशन वितरण करता है। लॉक डाउन के दिनों में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों में गेहूं चावल खाद्यान्न वितरण हेतु कोटेदारों को हस्तगत कराया गया था, जिसके वितरण के लिये कंपोजिट विद्यालय खजुरहट के प्रधानाध्यापक द्वारा नौनिहालों को खाद्यान्न पर्ची थमा दी गई थी।
पर्ची लेकर नौनिहाल शराब ठेके के बगल स्थित कोटेदार की दुकान पहुंचे। देखते ही देखते लंबी कतार लग गई। शराब ठेके के बगल बच्चों को बुलाकर कोटेदार द्वारा अपनी हठधर्मिता का परिचय दिया जा रहा है। यदि कोटेदार चाहता तो विद्यालय में ही नौनिहालों को खाद्यान्न उपलब्ध करा सकता था।
कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिना अंबर ने बताया कि मेरे द्वारा बच्चों को उनकी उपस्थिति के आधार पर गेहूं चावल खाद्यान्न की वितरण पर्ची दी गई थी। बताया गया था कि कोटेदार के यहां जाकर अपना अपना खाद्यान्न प्राप्त करें। उधर खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर अमित श्रीवास्तव से जब इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए फोन किया तो रिसीव ही नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: कंपोजिट विद्यालय कटार शहीद की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण पर चली जेसीबी मशीन
