ताइवान के प्रति जापान की बढ़ती चिंता को देख भड़का चीन, दी चेतावनी
बीजिंग/ टाक्यो। ताइवान के प्रति जिस – जिस देश ने चिंता जताई व ताइवान से किसी भी तरह की नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की तो उन देशों को चीन की नाराजगी का सामना करना पढ़ रहा है। ताइवान को सपार्ट करने वाले देश को चीन धमकाने से बाज नहीं आ रहा है। ताइवान मुद्दे को …
बीजिंग/ टाक्यो। ताइवान के प्रति जिस – जिस देश ने चिंता जताई व ताइवान से किसी भी तरह की नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की तो उन देशों को चीन की नाराजगी का सामना करना पढ़ रहा है। ताइवान को सपार्ट करने वाले देश को चीन धमकाने से बाज नहीं आ रहा है। ताइवान मुद्दे को लेकर जापान के प्रधानमंत्री ने चिंता दिखाई। जिसके बाद चीन जापान पर भड़क गया। चीन ने जापान को धमकाते हुए कहा कि जापान अपनी ऐतिहासिक गलतियां मत दोहराओ ।
ताइवान के मुद्दे पर चीन एक बार फिर से भड़क गया है । इस बार चीन के निशाने पर जापान है। चीनी दूतावास ने एक बयान जारी कर जापान को चेतावनी कि जापान इस मामले में अपनी ऐतिहासिक गलतियों को न दोहराए और न ही संकटमोचक बनने की कोशिश करे। साथ ही चीन ने जापान को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने हितों के लिए पड़ोसी देशों को नुकसान पहुंचाकर भू-राजनीतिक दलदल में न फंसे ।
जापान पर क्यों भड़का है चीन
दरअसल, औद्योगिक देशों का एक समूह जी- 7 ताइवान का समर्थन कर चुका है । जी -7 समूह चीन के उकसावे पूर्ण सैन्य अभ्यास की अलोचना भी की थी । इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका देश के साथ जापान भी शामिल है। इस लिहाज से जापान भी ताइवान का समर्थन कर रहा है और उसने अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की मेजबानी भी की। जिस वजह से चीन जापान पर चिढ़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें:-ताइवान पर दबाव बना रहा चीन, PLA ने बढ़ाया सैन्य अभ्यास
