मुरादाबाद : भाजपा नेत्री के पति को दबंग होमगार्ड ने बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की महानगर ईकाई की उपाध्यक्ष व महिला नेत्री अंजू लोचब के पति पर होमगार्ड के एक जवान द्वारा हमला बोले जाने का मामला प्रकाश में आया है। दबंग होमगार्ड व उसके पुत्र के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। भाजपा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की महानगर ईकाई की उपाध्यक्ष व महिला नेत्री अंजू लोचब के पति पर होमगार्ड के एक जवान द्वारा हमला बोले जाने का मामला प्रकाश में आया है। दबंग होमगार्ड व उसके पुत्र के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। भाजपा नेत्री ने होमगार्ड पर सार्वजनिक भूमि जबरिया अपने खेत में मिला लेने का आरोप लगाया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लाइनपार कुंज विहार की रहने वाली भाजपा नेत्री अंजू लोचब के मुताबिक सलेमपुर बंगर गांव में उनकी भूमि है। उक्त भूमि तक जाने के लिए सरकारी चकरोड था। पड़ोसी गांव जेवड़ा तहसील कांठ के रहने वाले व होमगार्ड के जवान परवीन व उसके पुत्र प्रदूम ने सरकारी चकरोड जोतकर अपने खेत में मिला लिया। इतना ही नहीं दबंगों ने चकरोड पर बाजरे की फसल तक की बुआई कर दी। दबंग होमगार्ड की करतूत का पता उनके पति बीपीएस लोचब को लगी। शनिवार को सुबह वह मौके पर पहुंचे।

होमगार्ड जवान की करतूत का उन्होंने विरोध किया। तब दबंग आरोपियों ने उनके पति पर हमला बोल दिया। गालियां देते हुए आरोपियों ने भाजपा नेत्री के पति की पिटाई की। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाजपा नेत्री के पति को खेत से भगा दिया। तहरीर के आधार पर आरोपी होमगार्ड व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कबाड़ी के घर में दिनदहाड़े घुसे चोर, ताला तोड़ उड़ाए लाखों की नगदी व जेवरात

संबंधित समाचार