बिजनौर: दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर की थी नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में नाबालिग की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर नाबालिग की हत्या की थी। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में चार अगस्त को ग्राम दारा नगर गंज निवासी शकील के 13 वर्षीय पुत्र रिहान …

बिजनौर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में नाबालिग की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर नाबालिग की हत्या की थी।

थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में चार अगस्त को ग्राम दारा नगर गंज निवासी शकील के 13 वर्षीय पुत्र रिहान का शव कश्यप मोहल्ले के ठीक पीछे वन विभाग की जमीन में एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। एसपी दिनेश सिंह के निर्देशन में स्थानीय पुलिस घटना की जांच व खुलासे में जुटी थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दारानगर गंज निवासी आरोपी फुरकान उर्फ काला (25) पुत्र सुल्तान को चांदपुर चुंगी के निकट से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि तीन अगस्त की शाम लगभग 8:00 बजे रिहान उसे परचून की दुकान पर मिला था। जिसे वह बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया और उसे बातों में लगाकर दुषकर्म करने के उद्देश्य से उसके कपड़े उतार लिए।

लेकिन जैसे ही उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की तो किशोर उससे छूट कर भागने लगा और शोर मचाने लगा था। आरोपी ने बदनामी के डर से रिहान को पकड़ लिया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भेज दिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार, वशिष्ठ निरीक्षक क्राइम सुनील कुमार, दरोगा सुभाष धनखड़, अनिल राणा, सिपाही अरविंद, सचिन शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: गोली मारकर चालक से लूटी कार, बदमाश गिरफ्तार

संबंधित समाचार