बुलन्दशहर : 200 छात्र-छात्राओं को मिला सुरक्षा कवच…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलन्दशहर। जिले के खुर्जा तहसील में हरचंद सिंह महाविद्यालय में सोमवार को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में कॉलेज के निदेशक डॉ.एनके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कोविड का टीका लगवाने की अपील करते हुए वैश्विक महामारी के प्रति जागरुक किया। बताया कि यह वैक्सीन कोविड पर काबू पाने का सबसे …

बुलन्दशहर। जिले के खुर्जा तहसील में हरचंद सिंह महाविद्यालय में सोमवार को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में कॉलेज के निदेशक डॉ.एनके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कोविड का टीका लगवाने की अपील करते हुए वैश्विक महामारी के प्रति जागरुक किया। बताया कि यह वैक्सीन कोविड पर काबू पाने का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है।

बता दें कि आयोजित कैंप में छात्र-छात्राओं को कोविडशील्ड का टीका लगाया गया। कैंप का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंक्शन के प्रभारी डॉ. अरविंद सैनी के निर्देशन किया गया। स्वास्थ्य कर्मी नरेंद्र कुमार, गीतांजलि, रितु और मुकेश कुमार की टीम ने स्टूडेंट्स के अलावा ग्रामीणों को भी वैक्सीन लगाई।

इस अवसर पर डॉ. अश्वनी सिंह, राजकुमार अत्री, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह, अजय कुमार शर्मा और डॉ प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। कॉलेज निदेशक डॉ. एनके सिंह ने बताया की एक बार फिर से प्रदेश में कोविड के केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसको देखते हुए सभी लोगों को टीके लगवाना अनिवार्य है। कोरोना का एक मात्र बचाव टीकाकरण ही है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: जनपद में कोविड टीकाकरण के प्रति किया जा रहा जागरूक, 50% बच्चों ने नहीं लगवाई सेकेंड डोज

संबंधित समाचार