लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। राजधानी के इन्दिरा नगर स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने साफ – सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इसके …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। राजधानी के इन्दिरा नगर स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने साफ – सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यालय रजिस्टर के साथ ही उपकरणों के रख रखाव तथा पानी आदि की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

दरअसल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज अचानक से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र पहुंच गये। उप मुख्यमंत्री के आने की सूचना पाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यालय में एक तरफ जहां रजिस्टर समेत अन्य कागजों को देखा वहीं दूसरी तरफ पीने के पानी की व्यवस्था भी जांची। इसके अलावा साफ-सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जांचने के लिए प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते रहे हैं। डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली व व्यवस्थाओं में लगातार बदलावा देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें –बदायूं: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कांवड़िया की मौत, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार