बिजनौर: चोरों ने की घर में लाखों की चोरी, मस्जिद की दान पेटी का ताला तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। चोरों ने बीती रात्रि एक मकान व मस्जिद में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर लाखों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने मोहल्ला चाहसंग निवासी शमशाद के बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस …

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। चोरों ने बीती रात्रि एक मकान व मस्जिद में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर लाखों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर फरार हो गए।

चोरों ने मोहल्ला चाहसंग निवासी शमशाद के बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस वारदात के बाद चोरों ने मोहल्ला चिम्मन स्थित मदनी मस्जिद से हजारों की नकदी से भरा हुआ दानपात्र चुरा लिया। मस्जिद कमेटी के सदस्य अब्दुल्ला ने यह जानकारी दी।

पिछले माह ग्राम सेंदुवार में दो भाइयों के यहां से लाखों रुपये की नकदी व आभूषण चोरी हो गए थे, इसके अलावा ग्राम पीपलसाना में तीन घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पिछले सप्ताह बदमाशों ने नगर के दो मंदिरों व एक कोल्हू क्रेशर वर्कशॉप से लाखों रुपये का कोल्हू व सामान चुरा लिया था। लेकिन स्थानीय पुलिस अभी तक चोरी की एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: मनदीप कौर का शव भारत में लाने की मांग, कई दिन बाद नेताओं ने ली परिजनों की सुध

संबंधित समाचार