रामपुर: संसद में गूंजा किले को पर्यटन स्थल बनाने का मुद्दा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रामपुर। संसद में किले को पर्यटन स्थल बनाने का मुद्दा गूंजा इसके अलावा पांडवों के दौर के रठौंडा शिव मंदिर के अलावा भमरौआ और पंजाबनगर मंदिरों को भी पर्यटन स्थल बनान की मांग की गई है। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने संसद सत्र के दौरान रामपुर को विकसित करने का मामला उठाया गया। …

अमृत विचार, रामपुर। संसद में किले को पर्यटन स्थल बनाने का मुद्दा गूंजा इसके अलावा पांडवों के दौर के रठौंडा शिव मंदिर के अलावा भमरौआ और पंजाबनगर मंदिरों को भी पर्यटन स्थल बनान की मांग की गई है। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने संसद सत्र के दौरान रामपुर को विकसित करने का मामला उठाया गया।

उन्होंने कहा कि रामपुर में विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी और गांधी समाधि है। इसके अलावा आर्य भट्ट नक्षत्रशाला और कोसी का बांध है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से अभी तक इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। केंद्रीय मंत्री ने सांसद को आश्वासन दिया कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने संसद सत्र में प्रश्न संख्या 3661 के माध्यम से रामपुर जिले को पर्यटन के रूप में विकसित करने का मामला उठाया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपना जवाब देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से रामपुर के विकास के लिए अभी तक किसी ने कोई प्रस्ताव नहीं दिया, जिस वजह से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा पाए।

सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने संसद में बताया कि रामपुर जिले में रठौंडा, भमरौआ और पंजाबनगर गांव में स्थित पांडवों के समय के भगवान शिव के तीन ऐतिहासिक प्राचीन मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रामपुर में रजा लाइब्रेरी, गांधी समाधि स्थल, तारामंडल, कोसी नदी के बांध, किला आदि प्राचीन इमारतें हैं।

जिस कारण रामपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना आवश्यक है। पर्यटन के रूप में विकसित होने पर रामपुर जिले में रोजगार के साधन बढ़ेंगे। सांसद के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा हमारा उद्देश्य एक पर्यटक और गंतव्य केंद्रित दृष्टिकोण अपना कर स्थाई और महत्वपूर्ण गंतव्य को विकसित करना है। उत्तर प्रदेश से अभी तक इस तरह का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। इस दिशा में आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

अमृत विचार 83 दिन से उठा रहा किले को पर्यटन स्थल बनाने का मुद्दा
किले की बदहाली पर अमृत विचार ने रामपुर के बुद्धिजीवियों से उनकी राय जानी। प्रोफेसर, डाक्टर और अधिवक्ताओं से किले की बाबत एक ही सवाल किया गया कि किले का स्वरूप कैसा होना चाहिए। सभी का जवाब आया कि प्रशासन किले को पुरातत्व सर्वेक्षण की सुपुर्दगी में दे ताकि, किला पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो।

किले में विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी है जहां अमेरिका,स्विटजरलैंड, स्काटलैंड, मिस्र, ईरान, इराक समेत दुनिया भर से स्कालर आते हैं। लेकिन, किले की बदहाली देखकर उनके मन में रामपुर के प्रति क्या ख्याल आता होगा। लोग रामपुर किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होते देखना चाहते हैं।

किले को ध्वस्त कराने की रची गई साजिश
किले के पश्चिमी गेट (हामिद गेट) से जामा मस्जिद के सामने तक किले की दीवार के पीछे करीब डेढ़ करोड़ की लागत से मार्केट बनवा दी गई। योजना यह थी कि रातों-रात किले की प्रचीर को ध्वस्त करा दी जाएगी और सड़क पर बनी हुई मार्केट निकल आएगी। लेकिन, यह मंसूबा पूरा नहीं हो सका। कभी भी किले की दीवार के पीछे पानी की टंकी के पास से बनी दुकानों को देखा जा सकता है।

पांडवों के दौर के हैं पातालेश्वर मंदिर
रठौंडा और भमरौआ स्थित पातालेश्वर मंदिर पांडवों के दौर का बताया जाता है। इसके अलावा पंजाब नगर में एक किसान को खेत में गड्ढे खोदते समय शिव लिंग के दर्शन हुए और देखते ही देखते भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी आज पंजाबनगर में विशालकाय शिव मंदिर खड़ा है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से किसी सांसद ने अपने जिले को पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित कराए जाने के लिए मांग नहीं की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त अनुरोध के अनुसार अयोध्या को पर्यटन योजना में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि रामपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कदम उठाया जाएगा—घनश्याम सिंह लोधी, सांसद।

संबंधित समाचार