महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 18 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी मंगलवार को कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि 18 विधायक आज 11 बजे राजभवन में मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। इनमें 9 मंत्री बीजेपी और 9 मंत्री एकनाथ शिंदे गुट …

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी मंगलवार को कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि 18 विधायक आज 11 बजे राजभवन में मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। इनमें 9 मंत्री बीजेपी और 9 मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के होंगे। बता दें कि शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

उन्होंने सोमवार को नांदेड़ में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होगा। शिंदे के एक सहायक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा कि दक्षिण मुंबई स्थित राज भवन में पूर्वाह्न 11 बजे एक समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले चरण का मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा। शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत की थी और कई बागी नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से सरकार बना ली थी।

सूत्रों ने बताया कि शिंदे पर बागी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह देने का भारी जिम्मा होगा। शिंदे गुट से भारत गोगावले और शंभुराज देसाई के नाम मंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुगंतीवार, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुरेश खाडे और अतुल सावे को मंत्री बनाया जा सकता है।

वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने दावा किया कि शिंदे ने उनके खेमे में आने वाले प्रत्येक विधायक को मंत्री पद देने का वादा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘अब शिंदे अपना वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई है। मुख्यमंत्री को देरी की वजह बतानी चाहिए।’’

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस अपडेट : नए COVID-19 केसों में 21.1 फीसदी कमी, भारत में 24 घंटे में 12,751 मामले

संबंधित समाचार