ढोल बजवाकर धूमधाम से निकाली पालतू कुतिया की अंतिम यात्रा, देखें Video
भुवनेश्वर। गजपति (ओडिशा) में एक परिवार द्वारा ढोल बजवाकर और आतिशबाज़ी करवाकर धूमधाम से अपनी पालतू कुतिया की अंतिम यात्रा निकालने का वीडियो वायरल हुआ है। कुतिया की अंतिम यात्रा के लिए एक वाहन को भी सजाया गया था। कुतिया 17-वर्षों तक परिवार के साथ रही थी और उसके मालिक टुन्नू गौड़ा ने उसका अंतिम …
भुवनेश्वर। गजपति (ओडिशा) में एक परिवार द्वारा ढोल बजवाकर और आतिशबाज़ी करवाकर धूमधाम से अपनी पालतू कुतिया की अंतिम यात्रा निकालने का वीडियो वायरल हुआ है। कुतिया की अंतिम यात्रा के लिए एक वाहन को भी सजाया गया था।
कुतिया 17-वर्षों तक परिवार के साथ रही थी और उसके मालिक टुन्नू गौड़ा ने उसका अंतिम संस्कार किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।
गजपति (ओडिशा) में एक परिवार द्वारा ढोल बजवाकर और आतिशबाज़ी करवाकर धूमधाम से अपनी पालतू कुतिया की अंतिम यात्रा निकालने का वीडियो वायरल pic.twitter.com/7Sk1AEuztr
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) August 9, 2022
ओडिशा के परलाखेमुंडी में इंसान के सबसे करीब व अपने मालिक के प्रति वफादार माने जाने वाले जानवर कुत्ते को गाजे-बाजे के साथ अंतिम विदाई दी गई। परलाखेमुंडी के रहने वाले टुन्नू गौड़ा को पालतू डॉगी अंजलि से बेहद लगाव था।
17 साल तक साथ रहने के बाद ‘अंजलि’ की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार ने न सिर्फ नम आंखों से उसे श्रद्धांजलि दी, बल्कि पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उसका अंतिम संस्कार भी किया। परलाखेमुंडी की सड़क पर जब टुन्नू गौड़ा अपनी गोद में ‘अंजलि’ के शव को लेकर निकले, तो देखने वाले की आंखों में भी आंसू आ गए।
ये भी पढ़ें : अपने ही सैनिकों को न्यूड Photos-Videos भेज रहीं यूक्रेनी महिलाएं, जानिए वजह
