बहराइच: युवक की तलाश में घाघरा की खाक छान रहे एनडीआरएफ जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ग्राम पंचायत सुजौली टेपरा निवासी युवक कांवड़ियों के जत्थे में घाघरा नदी में जल भरते समय सोमवार को पैर फिसलने से बीच धारा में चला गया था। मंगलवार को एनडीआरएफ जवानों की टीम युवक की तलाश कर रही है। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। सुजौली …

बहराइच। ग्राम पंचायत सुजौली टेपरा निवासी युवक कांवड़ियों के जत्थे में घाघरा नदी में जल भरते समय सोमवार को पैर फिसलने से बीच धारा में चला गया था। मंगलवार को एनडीआरएफ जवानों की टीम युवक की तलाश कर रही है। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है।

सुजौली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सुजौली टपरा बाजार से लगभग तीन सौ की संख्या में सोमवार सुबह कावड़ियों का जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर जल भरने के लिए पहुचा था। परंपरागत तरीके से कावड़िए घाघरा नदी के किनारे पर जल भर रहे थे। तभी सुजौली टपरा निवासी सूरज साहनी (18) बेटा महेंद्र साहनी का पैर फिसलने से नदी में डूब गया था।

बचाव के लिए साथ आया दोस्त में नदी में कूद गया। इस बीच दोस्त को लोगों ने बचा लिया, लेकिन सूरज नदी के तेज बहाव में डूब गया था। सुजौली थानाध्याक्ष आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को 20 एनडीआरएफ जवानों की टीम युवक की तलाश में लगे रहे। लेकिन नदी में डूबे युवक का कोई पता नहीं चल सका है। वहीं युवक की तलाश में परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

पढ़ें-आपदा की घड़ी में नैनीताल पुलिस और सेना के जवान बने देवदूत, मौत के मुंह से बचाई जिंदगियां

संबंधित समाचार