मुरादाबाद में बाइकर्स गैंग का आतंक, छात्रा के गले से लूटी चेन, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर में बाइकर्स गैंग का आतंक एक बार फिर नए सिरे से शुरू हो गया है। बाइक सवार लुटेरों ने मंगलवार को स्कूटी सवार एक छात्रा के गले की चेन सरेराह लूट ली। दुस्साहसिक वारदात लुटेरों ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित हरथला रेलवे कालोनी में अंजाम दी। वारदात बाद फरार लुटेरों की …

मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर में बाइकर्स गैंग का आतंक एक बार फिर नए सिरे से शुरू हो गया है। बाइक सवार लुटेरों ने मंगलवार को स्कूटी सवार एक छात्रा के गले की चेन सरेराह लूट ली। दुस्साहसिक वारदात लुटेरों ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित हरथला रेलवे कालोनी में अंजाम दी। वारदात बाद फरार लुटेरों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

नागफनी थाना क्षेत्र में दौलतबाग के रहने वाले राजीव कुमार के मुताबिक वह एमडीए में अपनी शाप चलाते हैं। उनकी बड़ी बेटी वाणी दसवीं की छात्रा है। जबकि छोटी पुत्री जिया आठवीं में पढ़ रही हैं। दोनों बहनें एक साथ कोचिंग पढ़ती हैं। बेटियों को कोचिंग में वह स्वयं छोड़ने जाते हैं। मंगलवार को व्यावसायिक व्यस्तता के कारण उन्होंने बड़ी बेटी को काल किया।

उन्होंने कहा कि वह छोटी बहन को स्कूटी पर साथ लेकर चंद्रनगर में रहने वाली अपनी मौसी के घर पहुंचे। वहां बेटियों को रिसीव करने के बाद वह दोनों को कोचिंग सेंटर छोड़ देंगे। पिता की सलाह पर सगी बहनें स्कूटी से चंद्र नगर रवाना हुईं। वाहन बड़ी बहन वाणी चला रही थी। दोनों सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरथला कालोनी पहुंची थी। तभी बाइक सवार एक युवक पीछा करते उनके पास पहुंचा। सुनसान देकर युवक ने वाणी के गले पर झपट्टा मारा और चेन लूट कर फरार हो गया। सरेराह लूट से अवाक सगी बहनों ने वारदात की सूचना पहले परिजन फिर पुलिस को दी।

सिविल लाइंस सीओ आशुतोष तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पीड़ित बहनों से चेन स्नेचर के बावत पूछताछ की। सगी बहनों ने बताया कि काली बाइक पर सवार लुटेरा काले रंग की टीशर्ट और फौजी कलर की पैंट पहना था। छात्रा ने लुटेरे के बाइक का नंबर भी पुलिस को मुहैया कराया। बाइक नंबर व सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस लुटेरे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

ये बी पढ़ें : मुरादाबाद : भाजपा नेत्री के पति को दबंग होमगार्ड ने बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता