बरेली: तीन अफीम तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 360 ग्राम अफीम बरामद
बरेली, अमृत विचार। सिरौली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 360 ग्राम अफीम बरामद की है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी सिद्वार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व अपराधियों के …
बरेली, अमृत विचार। सिरौली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 360 ग्राम अफीम बरामद की है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी सिद्वार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के चलते सिरौली पुलिस के नेतृत्व में तीन अभियुक्त को गिऱफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से 360 ग्राम अफीम की बरामदगी की गयी है। जिसके सम्बन्ध में थाना सिरौली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम धर्मवीर पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम रामनगर थाना आंवला बरेली, श्यामवीर पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम आलमपुर थाना सिरौली बरेली, अफसर पुत्र अनवर निवासी कोटला कस्वा अम्बहेटा थाना नकुड जनपद सहारनपुर बताया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: चौकी पर ड्यूटी, सिगरेट का कश मार रहे दरोगा
