बरेली: वायरल का कहर, प्लेटलेट्स पर पड़ रहा असर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के बीच जिले में वायरल फीवर गर्भवतियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। संक्रमण की चपेट में आने से महिलाओं की प्लेटलेट्स पर असर पड़ रहा है। प्लेटलेट्स के गिरने से महिलाओं के प्रसव को लेकर भी समस्याएं आ रही हैं। भर्ती होने वाली करीब 20 फीसदी …

बरेली, अमृत विचार। मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के बीच जिले में वायरल फीवर गर्भवतियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। संक्रमण की चपेट में आने से महिलाओं की प्लेटलेट्स पर असर पड़ रहा है। प्लेटलेट्स के गिरने से महिलाओं के प्रसव को लेकर भी समस्याएं आ रही हैं। भर्ती होने वाली करीब 20 फीसदी महिलाओं में प्लेटलेट्स की कमी पाई गई है। जिला महिला अस्पताल में भर्ती होने वाली महिलाओं की जांच से इसका खुलासा हुआ है।

महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की खून की जांच कराई जाती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलता है कि प्रसूता की प्लेटलेट्स कम है। इसके के बाद प्रसूताओं का अस्पताल प्रशासन की ओर से पहले इलाज कराया जाता है। प्लेटलेट्स बढ़ने के बाद ही प्रसव कराया जाता है। अस्पताल प्रशासन की माने तो रोजाना 45 से 50 महिलाओं की खून की जांच कराई जाती है। जांच रिपोर्ट में करीब 20 फीसदी गर्भवतियों में प्लेटलेट्स कम पाई जा रही है। यह चिंताजनक है।

अस्पताल में भर्ती होने वाली मरीजों की पहले खून, मधुमेह समेत अन्य जांचे कराई जाती हैं, अधिकांश मरीजों की प्लेटलेट्स कम आ रही हैं। वायरल के प्रकोप के चलते ऐसा हो रहा है। बुखार होने पर फौरन डॉक्टर की सलाह लें।- डॉ. अलका शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला अस्पताल

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन अफीम तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 360 ग्राम अफीम बरामद

 

संबंधित समाचार