तिरंगा यात्रा के दौरान सपा प्रमुख ने BJP पर साधा निशाना, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में सपा पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को कन्नौज दौडें में थे। जिस दौरान उन्होनें में कन्नौज में हर घर तिरंगा के लिए चल रही तिरंगा यात्रा को लेकर बीजेपी और RSS पर जमकर निशाना साधा है। कन्नौज के झउवा गांव में एक रैली में अखिलेश यादव ने अगस्त क्रांति दिवस पर …

लखनऊ। यूपी में सपा पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को कन्नौज दौडें में थे। जिस दौरान उन्होनें में कन्नौज में हर घर तिरंगा के लिए चल रही तिरंगा यात्रा को लेकर बीजेपी और RSS पर जमकर निशाना साधा है। कन्नौज के झउवा गांव में एक रैली में अखिलेश यादव ने अगस्त क्रांति दिवस पर एक बयान दिया है साथ ही साथ सपा प्रमुख ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर भी यूपी सरकार पर निशान साधा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज की रैली में पहले RSS पर बिना नाम लिए हमला बोलते हुए कहा, “वे आज घर-घर तिरंगा पहुंचाना चाहते हैं। जो इनकी पार्टी है, जिस पार्टी से इनकी पार्टी चलती है, उसने कभी भी भारत का झंड़ा नहीं लगाया है। ये बीजेपी एक राजनीतिक पार्टी है, लेकिन इनकी जो असली पार्टी है, उसने कभी भारत का झंड़ा नहीं लगया है”।

आगे कहते हुए सपा प्रमुख ने कहा, “हमारे बुजुर्ग और गुरुजन जानते हैं, इतिहास उठा कर देखिए ये वही लोग हैं जो आज घर-घर तिरंगा लहराने चाहते हैं। जिन्होंने कभी तिरंगा का विरोध किया था। तिरंगा का विरोध करने वाले लोग आज तिरंगे के सहारे हमारे और आपके घर में पहुंचना चाहते हैं”।

जानें क्या कहा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर

अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर भी कहा कि, “पहली ही बारिश में यह पूरी सड़क बर्बाद हो गई है। हमारे और आपके ठेकेदार कभी कोई काम पा जाते हैं तो वह कभी बोलेरो और स्कारपिओ ले आएंगे। लेकिन बीजेपी के जिन ठेकेदारों ने यह सड़क बनाई है वह हवाई जहाज ले आए हैं। हमारे बाबा मुख्यमंत्री नकल भी नहीं कर पाए क्योंकि नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है”।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी ने पिछड़ी जातियों और दलितों के वोट तो ले लिए लेकिन उन्हें उनका हक नहीं दिया। आपका रोजगार भी छीना जा रहा है और संविधान पर भी हमला हो रहा है। ये लोग अगर ज्यादा ताकतवर हो गए, तो हो सकता है आपसे वोट का अधिकार भी छिन जाए। यह बात मजाक में मत लें”।

पढ़ें-बरेली: बीजेपी ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील

संबंधित समाचार