रायबरेली: पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
रायबरेली। शाम को घर से निकले युवक का शव गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। यह घटना रायबरेली ऊंचाहार रेलखंड पर ऊंचाहार कोतवाली …
रायबरेली। शाम को घर से निकले युवक का शव गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
यह घटना रायबरेली ऊंचाहार रेलखंड पर ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव सावापुर के सामने की है। सावापुर गांव निवासी युवक सतीश कुमार (38)पुत्र बुद्धिलाल यादव मंगलवार की शाम को परिवार में मामूली विवाद के बाद घर से पैदल निकल गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे कि रात करीब डेढ़ बजे उसका शव ऊंचाहार रायबरेली रेलखंड पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला है।
युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना डीआरपी और ऊंचाहार कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
बताया जाता है कि मृतक शराब का आदी था। मंगलवार की शाम को भी उसने शराब पी रखी थी। समझा जाता है कि शराब के नशे में होने के कारण घर में मामूली विवाद के बाद उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।
पढ़ें-लखनऊ: ट्रेन से कटकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बंद क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा
