रक्षाबंधन पर बहनों को सीएम योगी ने दी खास सौगात, 150 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह अपने सरकारी आवास पर परिवहन निगम की 150 नई बीएस-6 साधारण डीजल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्‍होंने झांसी, बरेली, अलीगढ़ के ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट का लोकार्पण, बरेली के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का लोकार्पण, सारथी हॉल फिरोजाबाद का लोकार्पण, …

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह अपने सरकारी आवास पर परिवहन निगम की 150 नई बीएस-6 साधारण डीजल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके साथ ही उन्‍होंने झांसी, बरेली, अलीगढ़ के ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट का लोकार्पण, बरेली के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का लोकार्पण, सारथी हॉल फिरोजाबाद का लोकार्पण, 7 बस अड्डों का लोकार्पण, 2 का शिलान्यास भी किया। सीएम ने जिन 150 BS-6 डीजल बसों को रवाना किया उनमें से 2-2 हर जिले को मिलेंगी।

रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने यूपी रोडवेज की बसों में बहनों को दो दिन मुफ्त यात्रा का गिफ्ट दिया है। फ्री यात्रा सेवा आज रात 12 बजे से शुरू होगी। नई बसों को रवाना करने के साथ ही सीएम योगी ने ऐलान किया कि जल्‍द ही बुजुर्ग महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा को लागू किया जाएगा।

यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण में अचानक से आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया है। शासन के निर्देश पर चार दिन पहले बोर्ड ने चुपके से वेबसाइट अपडेट कर दी है जिसके चलते उन बच्चों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे जिनके पास आधार नहीं है। पिछले साल तक बोर्ड का फॉर्म भरते समय आधार नंबर तो मांगा गया था, लेकिन अनिवार्य नहीं था।

पढ़ें-लखनऊ : प्रिकॉशन डोज पर सीएम योगी हुए गंभीर, कही यह बड़ा अभियान चलाने की बात

 

संबंधित समाचार