गोरखपुर : नगर निगम क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा वाहन रैली
गोरखपुर, अमृत विचार । हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज महापौर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा पार्षदगण द्वारा पैडलेगंज गौतमबुद्ध गेट से तिरंगा रैली के 300 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा वाहन रैली गौतम बुद्ध गेट से होते हुए छात्रसंघ चौराहा – अम्बेडकर चौक …
गोरखपुर, अमृत विचार । हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज महापौर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा पार्षदगण द्वारा पैडलेगंज गौतमबुद्ध गेट से तिरंगा रैली के 300 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
तिरंगा वाहन रैली गौतम बुद्ध गेट से होते हुए छात्रसंघ चौराहा – अम्बेडकर चौक – शास्त्री चौक – कचहरी गोलघर – यातायाता तिराहा – धर्मशाला बाजार – गोखनाथ मन्दिर – बरगदवा तिराहा से पुनः वापस हुई। इस रैली में नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ पार्षदगण भी दो और चार पहिया वाहनों से तिरंगा वाहन रैली में प्रतिभाग किये। साथ ही जनता भी अपने वाहनों के साथ रैली प्रतिभाग किया। उक्त रैली के द्वारा भारत की एकता व अखण्डता का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस वृहद वाहन रैली में सम्मिलित वाहनों को भारत माता के चित्र एवं अमर शहीदों के चित्रों से सजाया गया एवं साथ ही सभी वाहनों पर तिरंगा झण्डा लहराते हुए देशभक्ति के गीतों के साथ रैली अपने गन्तव्य रूट पर भव्यता के साथ मर्यादित तरीके से निकाली गयी।
यह भी पढ़ें –बरेली: 15 अगस्त को वन विभाग करेगा ‘अमृत महोत्सव उद्यान’ की स्थापना, तैयारियां तेज
