मुरादाबाद: जिलाधिकारी ने पारकर इंटर कॉलेज में रोपे पौधे
मुरादाबाद,अमृत विचार। महाकाल सेवक संघ द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हरिशंकरी कार्यक्रम का आयोजन पारकर इण्टर कॉलेज में किया गया। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने हरिशंकरी पौधा का रोपण किया। उन्होंने इसकी विशेषता बताई और अधिक से अधिक पौधे रोपने को प्रेरित किया। प्रभागीय निदेशक सूरज, उपप्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र चौधरी, डॉ. विशेष गुप्ता, पर्यावरण …
मुरादाबाद,अमृत विचार। महाकाल सेवक संघ द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हरिशंकरी कार्यक्रम का आयोजन पारकर इण्टर कॉलेज में किया गया। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने हरिशंकरी पौधा का रोपण किया। उन्होंने इसकी विशेषता बताई और अधिक से अधिक पौधे रोपने को प्रेरित किया।
प्रभागीय निदेशक सूरज, उपप्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र चौधरी, डॉ. विशेष गुप्ता, पर्यावरण इकोलॉजिकल उत्थान समिति के सलाहकार राम सिंह बिष्ट ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। प्रो. अनामिका त्रिपाठी, महाकाल संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत गुप्ता, कालेज के प्रधानाचार्य एसके नाथन, क्षेत्रीय वनाधिकारी एसएस रावत आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि महानगर ने हरिशंकरी कार्यक्रम का आयोजन बुद्धि विहार स्थित पार्क में किया। जिला संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह- संयोजक राकेश जैन उपस्थित रहे। आयोजन में राम सिंह बिष्ट ने सहयोग किया।
उपवन परिवार ने दो स्थानों पर हरिशंकरी पौधों का रोपण किया। चन्द्र नगर लोकोशेड पर पार्षद कमला वर्मा मुख्य अतिथि रहीं। संस्थापक सुधाकर रंजन त्यागी ने कहा धर्मशास्त्रों में पौधरोपण को पुण्य कार्य बताया है। ग्राम मल्लपुर में रमेश चंद आर्य ने भी पौधे रोपित किए। यहां ग्राम प्रधान रणबीर सिंह, विजय शर्मा, आरबी सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: प्रधानाध्यापक समेत पांच अनुपस्थित शिक्षकों व शिक्षामित्र का कटा वेतन
