बरेली: कुछ सेकेंडों में इलाज, हर मर्ज की दवा पेरासिटामोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक डॉक्टरों के कमरों के बाहर लाइन में लगकर मरीज इंतजार करते हैं लेकिन मरीज को डॉक्टर कुछ सेकेंड का समय ही परामर्श के लिए दे पाते हैं। इससे मरीज अपनी बीमारी …

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक डॉक्टरों के कमरों के बाहर लाइन में लगकर मरीज इंतजार करते हैं लेकिन मरीज को डॉक्टर कुछ सेकेंड का समय ही परामर्श के लिए दे पाते हैं। इससे मरीज अपनी बीमारी तक पूरी तरह से नहीं बता पाते हैं।

एक बीमारी सुनकर ही डॉक्टर मरीज के पर्चे पर दवा लिखकर टरका दे रहे हैं। ओपीडी आने वाले मरीजों को चाहे कोई भी बीमारी हो, उन्हें बुखार और दर्द की दवा ही दी जा रही है। अगर किसी मरीज की बीमारी अधिक गंभीर होती है तो उसके पर्चे पर खून की जांच कराने को लिख दिया जाता है। इसके अलावा उनकी बात तक नहीं सुनी जा रही है। जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं।

ओपीडी में पहुंचे इतने मरीज
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिला अस्पताल में सबसे अधिक ओपीडी में सोमवार और शनिवार को मरीज आते हैं, लेकिन बुधवार को ओपीडी में मौजूद 16 डॉक्टरों ने कुल 1654 मरीजों को परामर्श के साथ इलाज दिया।

डॉक्टरों को समय पर ओपीडी में बैठने के आदेश हैं। मरीजों की बीमारी के हिसाब से ही दवा लिखी जा रही है। जिस मरीज को जरूरत है, उसकी जांचें कराई जाती हैं—डा मेघ सिंह, अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रशासन हुआ सतर्क, चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ चलाएगा अभियान

संबंधित समाचार