हरदोई : होम गार्ड्स ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया राष्ट्र प्रेम का सन्देश
हरदोई, अमृत विचार। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा का आयोजन गुरुवार को किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुरसा पर कंपनी कमांडेंट ने विकास खण्ड सुरसा प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर किया । हाथ में तिरंगा लिए होमगार्ड जवानों ने सामूहिक एकता व देश प्रेम की भावना का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा …
हरदोई, अमृत विचार। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा का आयोजन गुरुवार को किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुरसा पर कंपनी कमांडेंट ने विकास खण्ड सुरसा प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर किया ।
हाथ में तिरंगा लिए होमगार्ड जवानों ने सामूहिक एकता व देश प्रेम की भावना का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि जन जन में देश के प्रति आस्था , सम्मान, राष्ट्र प्रेम को जागृत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
शून्य से शिखर की ओर अग्रसर देश की विकास यात्रा में स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वालम्बन का सहज भाव इस समय प्रत्येक देशवासी की आंखों में देखा जा सकता है । 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतवासियों को तिरंगा अवश्य बहराना है।
तिरंगा यात्रा में होमगार्ड जवानों द्वारा हाथ में तिरंगा थाम सामूहिक एकता व देश प्रेम की भावना को जन सामान्य में जाग्रत किया गया ।
इस मौके पर दिग्विजय सिंह कम्पनी कमांण्डर सुरसा, पुष्पेन्द्र दीक्षित सहायक कम्पनी कमाण्डर सुरसा, धर्मेंद्र कुमार पी सी सुरसा ,अखिलेश मिश्रा, जितेन्द्र अवस्थी, रामशरण गुप्ता, रामकिशोर रजनीश शुक्ला विकास खंड अधिकारी डॉ रामप्रकाश खजुरहरा प्रधान प्रतिनिधि उदय पाल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –अयोध्या : महापौर की आमजन से अपील, घरों में शान से फहराएं तिरंगा
