कानपुर : मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में निकली कांग्रेस की गौरव यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर कांग्रेस कमेटी, कानपुर उत्तर द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के पर आजादी की गौरव पदयात्रा की सप्ताह व्यापी कार्यक्रम की श्रृंखला के तृतीय दिवस आज अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व में बेगमपुरवा ईदगाह से महंगाई, बेरोजगारी, नफरत एवं हिंसा भारत छोड़ो के स्लोगन के साथ आयोजित हुई। पदयात्रा के …

कानपुर, अमृत विचार। शहर कांग्रेस कमेटी, कानपुर उत्तर द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के पर आजादी की गौरव पदयात्रा की सप्ताह व्यापी कार्यक्रम की श्रृंखला के तृतीय दिवस आज अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व में बेगमपुरवा ईदगाह से महंगाई, बेरोजगारी, नफरत एवं हिंसा भारत छोड़ो के स्लोगन के साथ आयोजित हुई।

पदयात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी व पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी ने पदयात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा चार राड चैराहा, हामिद पार्क, छेदी पहलवान चैराहा व मंुशीपुरवा डाकखाना होते हुये नयापुल पर समाप्त हुई।

पदयात्रा की समाप्ति पर शहर कांग्रेस कमेटी, कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। रते हुये यह कहा कि हमारा कर्तव्य है कि आज देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, नफरत एवं हिंसा की वास्तविकता को उजागर करते हुये संगठित शक्ति का सृजन कर इसके निरमूल हेतु जोरदार विरोध प्रदर्शित करने का भी प्रयास करना होगा। कार्यक्रम का संयोजन इज़हारूल अंसारी व पदयात्रा का पद संचालन महिला नेत्री मीना मिश्रा ने किया।

यह भी पढ़ें –ताइवान के खिलाफ आक्रामक रवैये पर ब्रिटेन ने चीनी राजदूत को किया तलब

संबंधित समाचार