टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को दस दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा गया, इस मामले में हुई है गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अनुब्रत मंडल को मवेशी तस्करी के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया। टीएमसी की वीरभूम जिला इकाई के अध्यक्ष मंडल को सीबीआई ने दिन में उनके …

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अनुब्रत मंडल को मवेशी तस्करी के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया। टीएमसी की वीरभूम जिला इकाई के अध्यक्ष मंडल को सीबीआई ने दिन में उनके बोलपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश ने जांच एजेंसी के आवेदन पर मंडल को 20 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

टीएमसी नेता के वकील ने कहा कि उनके द्वारा जमानत के लिए कोई याचिका दायर नहीं की गई है। इस आरोप पर कि मंडल एजेंसी की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, वकील ने कहा कि एक आरोपी को चुप रहने का अधिकार है और उन्हें जो कुछ भी कहना है वह सुनवाई के दौरान सामने आएगा।

ये भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी को नकली नोट चलाने के लिए चार साल की सजा

 

 

 

 

 

 

देवेंद्र माधव

 

 

 

 

संबंधित समाचार