बरेली: चाकू से बार कर किया पिता-पुत्र को घायल, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उधार के रुपये के लेन-देन को लेकर दो लोगों में विवाद हाे गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिता-पुत्र पर  चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीबीगंज के …

बरेली, अमृत विचार। उधार के रुपये के लेन-देन को लेकर दो लोगों में विवाद हाे गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिता-पुत्र पर  चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सीबीगंज के नदोसी गांव में रहने वाले रिक्शा चालक रामसिंह ने गांव के ही राहुल से 15 किलो सरिया उधार ली थी। राहुल गुरुवार की रात रामसिंह से रुपये लेने गया। जिस पर दोनाें के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौवत गाली-गलौच पर आ गई। राहूल ने रामसिंह व उसके बेटे विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: इजराइल फिलिस्तीनी मुसलमानों पर बमबारी बन्द करे, वरना खतरनाक नतीजा भुगतना पड़ेगा- उलेमा

 

संबंधित समाचार