सुल्तानपुर: विधायक के निरीक्षण में पीएचसी ढेमा पर शराब पीते मिले स्वास्थ्य कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ढेमा बाजार में हाई मास्क लाइट के लोकार्पण के बाद औचक निरीक्षण करने ढेमा पीएचसी पहुंचे तो मौजूद स्वास्थ्य कर्मी पीएचसी पर ही शराब पीते नजर आए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर के अंतर्गत आने वाले प्रथमिक …

सुल्तानपुर। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ढेमा बाजार में हाई मास्क लाइट के लोकार्पण के बाद औचक निरीक्षण करने ढेमा पीएचसी पहुंचे तो मौजूद स्वास्थ्य कर्मी पीएचसी पर ही शराब पीते नजर आए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर के अंतर्गत आने वाले प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढेमा से जुड़ा है।गुरुवार को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ढेमा बाजार में हाई मास्क लाइट के लोकार्पण के बाद दोपहर लगभग1बजे प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढेमा पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो पीएचसी पर तैनात पांच स्वास्थ्य कर्मियों में से तीन अनुपस्थित मिले तो वही मौजूद 2 स्वास्थ्य कर्मी शराब पीते नजर आये।

विधायक पर नजर पड़ते ही स्वास्थ्यकर्मी शराब से भरे गिलास व बोतल के साथ वही बैठ गए।सदर विधायक ने तत्काल इसकी शिकायत मुख्यचिकित्सा अधिकारी से करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये।वही शराब पीने का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य महकमे की जमकर किरकिरी हो रही है।

सदर विधायक ने बताया कि सी एम ओ को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।सी एम ओ डा धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए मोतिगरपुर सी एच सी अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।

पढ़ें-पीलीभीत: महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित 15 लोग कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार