तीन मिनट 34 सेकंड में 120 मीटर डीप-डाइविंग लगाकर फ्रांसीसी गोताखोर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। फ्रांस के गोताखोर अरनॉड जेराल्ड ने डीप डाइविंग लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया है। जेराल्ड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे डाइव मारकर समुद्र में 120 मीटर, यानी करीब 393 फीट नीचे गए। ये डाइव पूरी करने में उन्हें 3 मिनट 34 सेकंड का समय लगा। उन्होंने अब तक …

पेरिस। फ्रांस के गोताखोर अरनॉड जेराल्ड ने डीप डाइविंग लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया है। जेराल्ड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे डाइव मारकर समुद्र में 120 मीटर, यानी करीब 393 फीट नीचे गए। ये डाइव पूरी करने में उन्हें 3 मिनट 34 सेकंड का समय लगा। उन्होंने अब तक का सबसे गहरा गोता लगाया।

बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के लगाया गोता
आमतौर पर गोताखोर पानी के अंदर ज्यादा गहराई तक जाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन फ्रांसीसी गोताखोर अरनॉड जेराल्ड की खास बात ये है कि अरनॉड ने यह गोता बिना किसी ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद के लगाया है।

सात बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक अरनॉड जेराल्ड ने यह रिकॉर्ड 9 अगस्त को बहमास में आयोजित हुए एनुअल वर्टिकल ब्लू कॉम्पिटिशन में बनाया। अरनॉड पानी के अंदर कुल 3 मिनट 34 सेकंड तक रहे। उन्होंने सातवीं बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है।

https://www.instagram.com/reel/ChEIPrSgyKE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1e9be208-dcef-49c1-9fe3-4770f3ca9975

2019 में जेराल्ड ने 108 मीटर का गोता लगाकर बनाया पहला विश्व रिकॉर्ड
अरनॉड जेराल्ड की एक वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने कम उम्र से ही डाइविंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। जेराल्ड ने 2017 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फ्रीडाविंग की प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया । अरनॉड ने 16 साल की उम्र में फ्री डाइविंग की ट्रेनिंग खत्म की थी। इसके बाद 30 मीटर की गहराई तक का गोता लगाया था। 2019 में जेराल्ड ने 108 मीटर का गोता लगाकर अपना पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने 2020 में 112 मीटर का गोता लगाकर एक और नया विश्व रिकॉर्ड हासिल किया था।

यह भी पढ़ें:-स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका की हडसन नदी पर फहराया जाएगा खादी से बना तिरंगा, होगा आकर्षण का केंद्र

संबंधित समाचार