बहराइच: जिले को मिली चार अत्याधुनिक जीवन रक्षक एंबुलेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए संस्था सेव द चिल्ड्रेन ने स्वास्थ्य महकमे को चार अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट की। यह जनपद के तीन ब्लाकों मिहीं पुरवा, महसी और बलहा में संचालित की जाएंगी। लखनऊ रोड पर स्थानीय रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, नानपारा विधायक …

बहराइच। दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए संस्था सेव द चिल्ड्रेन ने स्वास्थ्य महकमे को चार अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट की। यह जनपद के तीन ब्लाकों मिहीं पुरवा, महसी और बलहा में संचालित की जाएंगी। लखनऊ रोड पर स्थानीय रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, नानपारा विधायक रमनिवास वर्मा, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी व सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल की मौजूदगी में औपचारिक रूप से चार एंबुलेंस स्वास्थ्य महकमे को सौंपा गया।

जिलाधिकारी ने संस्था सेव द चिल्ड्रन को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वास्थ्य व पोषण सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने में संस्था का बेहतर सहयोग रहा है, आशा है संस्था जनपद में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आगे भी सहयोग करती रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के दूर दराज व बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बलहा, महसी व मिहींपुरवा ब्लॉक शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में रोगियों को तात्कालिक स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराने के उद्देश्य से संस्था सेव द चिल्ड्रन जिसे बाल रक्षा भारत भी कहा जाता है की ओर से एंबुलेंस भेंट की गयी है। सेव द चिल्ड्रेन के निदेशक शांतनु चक्रवर्ती ने कहा कि स्वास्थ्य महकमे ने बुनियादी ढांचे में सुधार की अधिक आवश्यकता देखी है। इसी के मद्देनजर संस्था सेव द चिल्ड्रेन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति व उपकरण प्रदान कर बच्चों व वंचित समुदायों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सरकार का सहयोग कर रहा है।

उन्होंने बताया कि कोविड -19 के दौरान संस्था ने सुविधा से वंचित बच्चों, उनके परिवारों और समुदायों के लिए कोविड सहयोग , जागरूकता अभियान और मनोसामाजिक समर्थन के माध्यम से देश के 13 राज्यों में 5.57 लाख बच्चों सहित 13.64 लाख लोगों तक पहुँच सुनिश्चित की गयी है।

इस अवसर पर एडीएम मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक केशव प्रसाद चौधरी , जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह , सेव द चिल्ड्रन के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर अनामुल हक, प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक मिश्रा, प्रोजेक्ट कोओर्डिनेटर अखिलेश शुक्ला , प्रोजेक्ट कोओर्डिनेटर आशुतोष द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : बस्ती से आई एंबुलेंस को गोरखपुर में मिला ग्रीन कॉरिडोर, बच गयी घायल की जान

संबंधित समाचार