कौशांबी : माफिया की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी । पूर्व सांसद अतीक अहमद की तकरीबन छह बीघा की जमीन कुर्क की गई है। बता दें कि माफिया की यह प्रॉपर्टी कौशांबी जनपद में हैं। यह कार्रवाई प्रयागराज कोर्ट के आदेश में जिला प्रशासन की तरफ से की गई है। इस दौरान एसपी सिटी और एसडीएम चायल के नेतृत्व में की गई है। …

कौशांबी । पूर्व सांसद अतीक अहमद की तकरीबन छह बीघा की जमीन कुर्क की गई है। बता दें कि माफिया की यह प्रॉपर्टी कौशांबी जनपद में हैं। यह कार्रवाई प्रयागराज कोर्ट के आदेश में जिला प्रशासन की तरफ से की गई है। इस दौरान एसपी सिटी और एसडीएम चायल के नेतृत्व में की गई है।

बता दें कि माफिया अतीक अहमद की यह प्रॉपर्टी कौशांबी जनपद के चायल तहसील के रसूलाबाद कस्बे में हैं। माफिया ने अवैध तरीके से यह प्रॉपर्टी अर्जित की थी। इस प्रॉपर्टी को खोजबीन कर माफिया के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस जमीन की अनुमानित मूल 24 करोड़ रुपये का आंका गया है। बताते चलें कि पुलिस ने जमीन पर बोर्ड लगवाकर सूचित किया कि ये जमीन माफिया अतीक अहमद के कब्जे में थी। अब इस संपत्ति को जिला मजिस्टेट प्रयागराज के आदेश से कुर्क किया गया है।

गौरतलब है कि पूर्व सांसद अतीक अहमद गुजरात की अहमदाबाद जेल की चारदीवारी में कैद है। उस पर लखनऊ के एरिया एस्टेट कारोबारी का अपहरण कर देवरिया जेल में पीटने का आरोप है। इस मामले के बाद अतीक को बरेली और फिर प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। आपको बताते चलें कि अतीक अहमद के खिलाफ 109 अपराधिक मामले लंबित है। इनमें गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और गुंड एक्ट के मामले दर्ज है।

यह भी पढ़ें:- प्रयागराज: अतीक अहमद के बड़े बेटे मोहम्मद उमर की अब बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार