आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज, 15 अगस्त तक हर घर में लहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत अपनी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। यह कैंपेन 13 अगस्त यानी शनिवार से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। आज से लोग अपने-अपने घरों और …

नई दिल्ली। भारत अपनी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। यह कैंपेन 13 अगस्त यानी शनिवार से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे।

इस अभियान का आज से आगाज
आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो गई है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। भारत के स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाने और फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने वाला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज से शुरू होगा।

पीएम मोदी ने की थी अपील
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि सभी देशवासी अपने घरों पर आजादी के इस अमृत महोत्सव पर तिरंगा फहराएं। आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे।

कब फहरा सकते हैं तिरंगा?
देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश में पहले यह जरूरी था कि अगर तिरंगा खुले में फहराया जाता है, तो उसे सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराये जाने का नियम था। सरकार की ओर से जुलाई 2022 में इसमें संशोधन किया गया और अब लोग दिन-रात अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- यूपी एटीएस ने सहारनपुर से पकड़ा जैश का आतंकी, पुलिस का दावा- नूपुर शर्मा की हत्या का दिया गया था टास्क

संबंधित समाचार