रामपुर : फिजीकल स्टेडियम में नकवी ने 75 पतंगें उड़ाकर तिरंगे को किया सलाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। फिजीकल कालेज स्टेडियम पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने 75 पतंगे उड़ाकर देश के महानायकों को सलामी दी। इस दौरान आसमान तिरंगा हो गया अधिकारियों ने भी पतंग उड़ाकर अपना शौक पूरा किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी फोबिया के राजनैतिक …

रामपुर, अमृत विचार। फिजीकल कालेज स्टेडियम पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने 75 पतंगे उड़ाकर देश के महानायकों को सलामी दी। इस दौरान आसमान तिरंगा हो गया अधिकारियों ने भी पतंग उड़ाकर अपना शौक पूरा किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी फोबिया के राजनैतिक रोग से पीड़ित प्राणियों का जनता काला-गोरा मंतर छू मंतर कर देगी।

देश में रामपुर संभवत: पहला जिला है जहां तिरंगी पतंगे उड़ाकर देश के शहीदों का सलामी दी गई। देश के शहीदों को सलामी देने में आम आदमी, नेता और अधिकारी भी पीछे नहीं रहे। फिजीकल कालेज स्टेडियम पर शनिवार की सुबह देश के नेताओं और अधिकारियों के हाथों में सादी और मांझे की चर्खियां और तिरंगी पतंगे थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पैक्स फेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, भाजपा नेता जागेश्वार दयाल दीक्षित, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल मौजूद रहे।

आसमान तिरंगी पट गया और सभी ने पतंगे उड़ाकर देश के अमर शहीदों को सलामी दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम के परिणाम और तपस्या की ताकत को पिटे पॉलिटिकल प्राणियों के जरिये कमजोर नहीं कर सकते। तमाम राजनीतिक असहिष्णुता, मनगढ़ंत आरोपों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समावेशी विकास, सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान देश के लोगों को अपनी स्वर्णिम विरासत और इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तिरंगा हमें जोड़ता है, हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।

मोदी के लिए देश की सुरक्षा और सम्मान राष्ट्रनीति” है और हर जरूरतमंद का कल्याण राष्ट्रधर्म है। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है और यह अभियान देश के लोगों को अपनी स्वर्णिम विरासत और इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तिरंगा हमें जोड़ता है, हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। आज़ादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है।

नकवी ने महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित भव्य तिरंगा-पतंग कार्यक्रम में भाग लिया। 75 पतंगें उड़ा कर तिरंगे को सलाम किया गया। इसके अलावा नकवी ने टांडा में बहुउद्देशीय भवन (महिला हेल्थ केयर, खेल मैदान, अमृत सरोवर) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रामपुर लोकसभा सांसद घनश्याम सिंह लोधी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, सूर्य प्रकाश पाल, मिलक की विधायक राजबाला, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- हींग के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, इन बीमारियों के लिए है यह रामबाण इलाज

संबंधित समाचार