अयोध्या बनती जा रही अवैध शराब कारोबारियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह, शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आस्था का केंद्र बनी धर्मनगरी अयोध्या में इन दिनों अवैध शराब कारोबारियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनती जा रहा है, जिसके कारण आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग काफी परेशान हो चुके हैं। आलम यह है कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा व पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पुलिस की पीकेट खड़ी रहती है …

अयोध्या। आस्था का केंद्र बनी धर्मनगरी अयोध्या में इन दिनों अवैध शराब कारोबारियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनती जा रहा है, जिसके कारण आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग काफी परेशान हो चुके हैं।

आलम यह है कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा व पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पुलिस की पीकेट खड़ी रहती है फिर भी अवैध शराब का व्यवसाय करने वालों बेखौफ होकर शराब बेचते हैं। स्थानीय लोगों ने इस मामले में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मामला आरजेबी थाना क्षेत्र के राजघाट पार्क इलाके का है, जहां पर कुछ लोग पुलिस की मिलीभगत से दिनभर अवैध शराब का कारोबार करते रहते हैं, जिसके कारण शराबियों की महफिल जमी रहती है। मजे की बात तो यह है इसी जगह पर पुलिस की पीकेट भी खड़ी रहती है, इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार पनप रहा है।

राजघाट के आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि राजघाट पार्क से लेकर कछार तक यह कारोबार फैला है, जिसके कारण शराबियों का आना जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब पीने वाले लोग स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों से अभद्रता भी करते हैं, इस मामले को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पढ़ें-आगरा में दो कारोबारियों की गला रेतकर हत्या, कांस्टेबल ने की खुदकुशी

संबंधित समाचार